5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड- जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है कौन से है?

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे और स्वस्थ होंगे।
thebetterlives.com में आपका स्वागत है मैं हूं आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया मै आपके लिए लेकर आई हूं एक खास जानकारी जो आपके लिए है बेहद जरूरी और इंटरेस्टिंग।

तो चलिए देखते हैं क्या है आज के लिए खास:

आज हम आपको बताएंगे 5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड, जिसमें होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन।

5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड- जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है कौन से है?


तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे फूड जिनमें होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन जिनका उपयोग करके आप अपनी मसल्स अपनी बॉडी को बना सकते हैं स्ट्रांग!

दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि हमें अपनी मसल्स बनाने के लिए बॉडी बनाने के लिए होती है। प्रोटीन की जरूरत प्रोटीन की अधिकता रखनी होगी। अपने शरीर में मतलब हमें हाई प्रोटीन वाली चीजें खानी होती हैं।

आज का हमारा लेख है उसमें हम आपको पांच ऐसी सस्ती और प्रोटीन से भरपूर चीजों के बारे में बताएंगे। जिनमें होता है भरपूर प्रोटीन और आपको ज्यादा जेब खर्च भी नहीं करना पड़ेगा और इसमें आपको मिल जाएगा बहुत ज्यादा प्रोटीन जो आपकी मसल्स और बॉडी बनाने में बहुत सहायक होता है। जिससे आप अपनी मसल्स और आपकी बॉडी बना सकते हैं स्ट्रांग।

दोस्तों इतना तो आप जानते होंगे कि जब आप दो रोटी खाते हैं तो आपको एक अंडे जितना प्रोटीन मिल जाता है। अगर आपको विश्वास ना हो तो आप गूगल पर भी सर्च करके देख सकते हैं। आपको एक रोटी में 3 ग्राम प्रोटीन मिलता है और दो रोटी में आपको 6 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है।

और जो एक अंडा होता है उसमें भी 6 ग्राम प्रोटीन आपको मिल जाता है। मतलब कि आपका वेट कम है वजन बढ़ाना चाहते हो बॉडी बनाना चाहते हो तो आप रोटी भी खा सकते हो। क्योंकि रोटी आपका वेट भी बढ़ा सकती है क्योंकि उस में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती हैं।
 
दो रोटी में भी 6 ग्राम प्रोटीन और एक अंडे में भी 6 ग्राम प्रोटीन आपको मिल जाता है चलो यह तो हो गया आपके सवाल का जवाब।

अब हम बात करते हैं 5 उन  सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड के बारे में।

सबसे पहले नंबर पर जो फूड है वह है अंडे:

5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड- जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है कौन से है?


आपको पता होगा कि अंडे फूल सोर्स ऑफ प्रोटीन होते हैं। आपको एक ट्रे अंडा यानी कि 30 अंडे ₹150 के पड़ जाएंगे मतलब आपको एक अंडा ₹5 का पड़ जाएगा एक अंडे में आपको 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यानी एक रुपए में आपको 1 पॉइंट 2 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा अंडे से।

इसके बाद हम बात करते हैं अपने दूसरे फूड की जो की है पीनट्स:

5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड- जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है कौन से है?


जिसको हम मूंगफली भी बोलते हैं। मूंगफली बहुत ही अच्छा सोर्स होता है प्रोटीन का और उसके साथ ही फैट का।
अगर मूंगफली आप लोग खरीदोगे तो आपको मूंगफली ₹14 में 100 ग्राम मिल जाएगी। 100 ग्राम मूंगफली में आपको 24 ग्राम प्रोटीन मिलेगा यानी कि ₹1 में आपको 1 पॉइंट 7 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा।
 
उसके बाद हम अगले फूड की बात कर लेते हैं जिसको बोलते हैं दाल:

5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड- जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है कौन से है?


दाल हम सभी लोग खाते हैं। क्या आपको पता है कि जो उड़द की काली दाल होती है जिसको हम उड़द दाल बोलते हैं वह आपको ₹12 में 100 ग्राम मिल जाएगी। 100 ग्राम उड़द की दाल में आपको 24 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। यानी कि ₹1 में आपको 2 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा।

इसके बाद अगले फुड की बात कर लेते हैं जिसका नाम है चना:

5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड- जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है कौन से है?


जो हमारा काला वाला चना होता है वह आप लोगों को मिलेगा 10 से ₹11 में 100 ग्राम। उसमें आप लोगों को 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है अगर आप 100 ग्राम काला चना खाते हो तो जो कि आप लोगो को 2 पॉइंट 1 ग्राम प्रोटीन देता है। जो कि काफी सस्ता सोर्स ऑफ प्रोटीन है यह वह फूड है जो आपके लिए बहुत सस्ते पड़ते हैं।

अब हम बात कर लेते हैं और ऐसे फूड की जो कि आपके लिए बहुत ही सस्ता पड़ता है। अगर हम माने तो यह हमारे लिए सबसे सस्ता फूड है अगर आप प्रोटीन की बात करें तो इस फूड में आपको सबसे कम पैसे में प्रोटीन मिल जाएगा और आपकी बहुत सारी बचत होगी उस फूड का नाम है सोयाबीन:

5 सबसे सस्ते प्रोटीन वाले फूड- जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है कौन से है?


सोयाबीन का नाम हम सभी लोगों ने सुना होगा क्या आपको पता है कि सोयाबीन हम खा लेते हैं तो₹120 किलो यानी ₹12 में आपको 100 ग्राम सोयाबीन मिल जाएगा और आप लोगों को 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन होता तो मतलब आपको ₹1 में 3 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा सोयाबीन से।

बस एक चीज का ध्यान रखना है सोयाबीन हमें बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए अगर आप रोज़ सोयाबीन खाने की सोच रहे हो तो आपको बता दूं कि आपको सिर्फ 50 ग्राम सोयाबीन रोजाना खाना चाहिए। इस से ज्यादा सोयाबीन आपके लिए अच्छा नहीं होता है। क्योंकि यह आपके शरीर में हार्मोन चेंजिंग करता है। इसलिए अगर आप प्रोटीन सोर्स के लिए सोयाबीन को यूज करना चाहते हो तो 50 ग्राम से ज्यादा सोयाबीन हमको नहीं खाना चाहिए।

तो यह कुछ फूड थे जो सबसे सस्ते सोर्स ऑफ प्रोटीन है।

आप इनको इस्तेमाल करके सस्ते में अपनी बॉडी अपना शरीर अपनी मसल्स बना सकते हैं।

तो दोस्तों यह थी आज की इंटरेस्टिंग जानकारी आपके लिए धन्यवाद।

आज के लिए बस इतना ही नमस्कार।

दोस्तों उम्मीद करती हूं आज की जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी। ऐसी ही नई नई जानकारी पढ़ने के लिए आप मेरी वेबसाइट पर आए।

आज के लिए बस इतना ही मै आपसे फिर मिलती हूं  एक और नई जानकारी के साथ जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगी बहुत इंटरेस्टिंग होगी। धन्यवाद।

अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें अपने चारों तरफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

आपकी दोस्त 
पुष्पा डाबोदिया।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने