आत्मसुधार कैसे करें?

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।
thebetterlives.com में आपका स्वागत है मैं हूं आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया।

मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद इंर्पोटेंट
आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं एक खास जानकारी जो
आपके लिए है बेहद जरूरी और इंटरेस्टिंग!

आज मैं आपको बताऊंगी की आत्मसुधार कैसे करें?

आत्मसुधार कैसे करें?

तो चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों आप अपनी जिंदगी में चाहे जो भी काम कर रहे हो। चाहे आप एक स्टूडेंट हो ,आप एक बिजनेसमैन हो या आप कुछ भी कर रहे हो।

चाहे आप को भले ही लगता हो कि आप अंदर से परफेक्ट हो।
आप हर एक काम को अच्छे से कर रहे हो, पर दोस्तों अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए अपने अंदर हमेशा सुधार करते रहना चाहिए।

जो मनुष्य हमेशा अपनी गलतियों को जांच का रहता है और उसे सुधारता रहता है, तो वह बंदा धीरे-धीरे अपने जीवन में एक अलग पहचान बना लेता है।

आत्मसुधार कैसे करें?


और वह हमेशा के लिए भीड़ से अलग हो जाता है।
आत्मसुधार मनुष्य के जीवन को स्वर्ग बना देता है।
आत्मसुधार का मतलब होता है कि आप उन गलतियों को पहचानो जो आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं।

आत्मसुधार से मेरा अभिप्राय है कि गलत चीजों को कम करके सही चीजों में बढ़ावा करना।

सही चीजें ज्यादा करना जैसे तला हुआ भोजन या जो हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है उसे छोड़कर फल व सब्जियों का प्रयोग करना। एक स्वस्थ दिनचर्या को चालू करना।

हम सभी को पता होता है कि क्या सही है और क्या गलत।
फिर भी हम गलत को ही चुन लेते हैं। इसका कारण यह है कि सारा मजा गलत कामों में ही है। ऐसा अभी हमें लगता है। तो अगर इन गलत कामों को करने से हमें खुद को रोकना है तो उसके लिए सबसे जरूरी है आत्मसंयम।

आत्मसंयम:-जिस व्यक्ति का अपने दिमाग पर संयम जितना ज्यादा है वह उतना ज्यादा वह अपनी जिंदगी को अच्छे से चला पाएगा और गलत आदतों से अपने को बचा पाएगा।

आप अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए एक दिन चर्या बना सकते हैं चाहे आप पुस्तक पढ़े ,योगा करें या एक स्वस्थ आहार आदि छोटे-छोटे परिवर्तनों से अपने जीवन को बेहतर और समृद्ध बना सकते हैं।

जैसे मान लीजिए कि आप एक विद्यार्थी हैं और आप अच्छे से पढ़ना चाहते हो। आप हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम आना चाहते हो,पर जाकर भी आप ऐसा नहीं कर पाते। क्योंकि जब आप पढ़ने के लिए बैठते हो तो आपको आपका मोबाइल ध्यान को भटका देता है।

आप का मन करता है कि थोड़ी देर मोबाइल चला लेते हैं या टीवी देख लेते हैं‌ फिर पढ़ेंगे। फिर सोचते हो कि अपने दोस्तों के साथ थोड़ा सा घूम लेते हैं फिर पढेगे ऐसा करते-करते आपका पूरा समय बर्बाद हो जाता है। आप पर ही नहीं पाते।

अगर आपको अपनी जिंदगी में कामयाबी प्राप्त करनी हैं तो आपको अपनी बुरी आदतों को एक-एक करके सुधारना होगा। आप अपनी कमियों को खुद सुधारो और कोई इन्हें नहीं सुधार सकता।

अगर आप चाहते हैं कि मैं अपना सारा काम पूरा करूं और आपका मन नहीं इधर-उधर की बातों में भटके तो आपको अपने मन पर नियंत्रण करना होगा।

आत्मसुधार एक ऐसी कला है जिससे आप पूरी दुनिया को जीत सकते हो। इस दुनिया में सभी सफल नहीं हो पाते हैं। लेकिन सफल होने के सपने सभी देखते हैं पर सफल वही मनुष्य होता है जो अपने आप को जानता है और अपनी कमियों को बारीकी से समझता है। पहले अपने आप को सुधारता है और फिर दूसरों को सुधारने का ठेका लेता है।

अक्सर मैंने ऐसे बहुत सारे लोगों को देखा है जो हमेशा दूसरों में कमियां निकालते रहते हैं और हमेशा दूसरों की पीठ पीछे बुराई करते हैं और ऐसी प्रवृत्ति वाले लोग अपनी जिंदगी में चाहे कितनी भी तरक्की कर ली, पर कभी एक सफल व्यक्ति नहीं बन सकते क्योंकि उनकी सोच ही अच्छी नहीं है। जो व्यक्ति अच्छा सोच ही नहीं सकता तो वह कैसे एक सफल व्यक्ति बन सकता है।

तो दोस्तों सफल व्यक्ति बनने के लिए पहले अपनी सोच बदलो और लोगों में कमियां निकालना बंद करो। लोगों की पीठ पीछे बुराई करना बंद करो।

आत्मसुधार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है समय।

समय:-कुछ लोगों को समय की अहमियत पता ही नहीं होती है। वे अपने समय को यूं ही बर्बाद कर देते हैं। उन्हें जरा भी समझ में नहीं आता की एक-एक मिनट उनकी जिंदगी के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। अगर आप आतम सुधार करना चाहते हैं तो आपको समय की कीमत पता होनी चाहिए।

आप अपने अंदर पहले अपनी शक्तियों योग्यताओं और विशेषताओं को देखिए।

योग्यता वृद्धि के लिए प्रथम अध्ययन और परिश्रम है।
योग्यता बढ़ाने के लिए जब आप अग्रसर हो तो दो शत्रुओं से सावधान रहें-
(1) निराशा का त्याग करें,
(2) असफलता से हतोत्साहित ना हो।
इनसे उन्नति का मार्ग कठिन होता है।
जब आप आत्मसुधार करना शुरू करते हैं तो बहुत सारी मुश्किलें आती हैं पर आपको निराश नहीं होना है और सावधान रहना है।

उम्मीद करती हूं आपको आत्मसुधार का अर्थ समझ में आया होगा और आपको आपके सवालों के जवाब मिले होंगे।
दोस्तों आशा करती हूं आज की जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही इंटरेस्टिंग और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

दोस्तों मिलते हैं एक और इंटरेस्टिंग जानकारी के साथ तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।

आपके दोस्त पुष्पा डाबोदिया।।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने