सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?

thebetterlives.com में आपका स्वागत है मैं हूं आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया मै आपके लिए लेकर आई हूं एक खास जानकारी जो आपके लिए है बेहद जरूरी और इंटरेस्टिंग।

तो चलिए देखते हैं क्या है आज के लिए खास: 
आज हम सर्दी खांसी के बारे में बात करेंगे।

दोस्तों अगर आपको सर्दी और खांसी है तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?


ये 7 ऐसे फूड है जो आपको सर्दी और खांसी से बहुत जल्दी छुटकारा दिला देते हैं।
सर्दियों में सर्दी खांसी की समस्या आम होती है कई लोग नहीं जानते कि सर्दी खांसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इस वजह से खांसी जुखाम की समस्या जल्दी ठीक नहीं हो पाती है।

जो लोग इस से जागरूक नहीं होते हैं वह सबसे पहले खांसी जुखाम की दवाई खोजने लगते हैं। खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए। अगर यह पता हो तो इससे काफी हद तक बचा जा सकता है।

खांसी, जुकाम बहुत बड़ी समस्या है मौसम के बदलने के साथ हमारा शरीर बदलाव में आ जाता है और अर्जेस्ट नहीं कर पाता इसलिए हम सर्दी खांसी की चपेट में आ जाते हैं।

खांसी का इलाज समय रहते हैं नहीं किया जाता तो निमोनिया, टीबी, दमा जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है। कुछ लोग सर्दी- खांसी होने के बाद घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। तो कुछ लोग टेबलेट भी लेते हैं।

अक्सर सर्दियों में ठंड लगने पर सर्दी जुखाम होने पर गर्म चीजें खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ चीजों से बचा भी जाता है।

तो आइए जानते हैं सर्दियों में आपको साथ ऐसे कौन से फूड का सेवन करना चाहिए आइए जानते हैं। सबसे पहला है केला, कुछ लोग सर्दी जुखाम में केला खाना बंद कर देते हैं। वे सोचते हैं। कि केला खाने से जुकाम जल्दी ठीक नहीं होता कफ बनने लग जाता है।

सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?


लेकिन आपको बता दूं कि केला में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है और यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
 इसके साथ ही इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और मिनरल्स आपकी बॉडी में इम्यूनिटी को बढ़ा देते हैं इसलिए आप सर्दी जुखाम में केले का सेवन जरूर करें। बस शर्त यह है कि अकेला ठंडा ना हो फ्रीज मे न रखा गया हो।

 दूसरा है शहद:

सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?


सर्दी खांसी को दूर करने के लिए आप इस शहद का इस्तेमाल करेंचाय या गर्म पानी में शहद को मिलाकर लेने से खांसी में काफी हद तक आराम मिल जाता है।
साथ ही गले की खराश को दूर करता है और शहद में रोगाणु रोधक गुण होते हैं जो गले में जलन और सूजन से छुटकारा दिलाते हैं।

 तीसरा है गुड़: 
सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाए?
फोटो: गूगल


यह एक देसी नुस्खा है। जो सर्दी जुखाम में जल्दी आराम देता है। सर्दी खांसी में गुड़ खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है इसे जरूर खाएं। चीनी की जगह गुड़ का सेवन करें।
  
सर्दी खांसी से छुटकारा पाने के लिए गुड को अदरक के साथ ही कूटकर दिन में एक से दो बार इसका सेवन करें सर्दी खांसी में यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

चौथा है दालचीनी:
सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?


दालचीनी सर्दी खांसी में बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए शहद और दालचीनी को मिलाकर पाउडर बना ले और पानी में मिलाकर उससे पी लें।  इससे आपकी खांसी बहुत जल्दी ठीक हो जाएगी। पानी थोड़ा सा गुनगुना होना चाहिए ठंडे पानी में इसको मिलाकर ना लें।
  
इसके अलावा आप शहद के साथ पिसी हुई दाल चीनी का भी सेवन कर सकते हैं।

पांचवा है लहसुन:

सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?


लहसुन में कई एंटी ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी के गुण पाए जाते हैं। लहसुन में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने वाले गुण पाए जाते हैं। आप नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

छठा है अनानास:

सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?

   
खांसी से छुटकारा पाने के लिए फलों में अनानास का सेवन सबसे फायदेमंद है। अनानास में ऐसे कई एंजाइमों का मिश्रण है जो आपकी खांसी में बलगम को दबाने का काम करता है।
  
अगर आप खांसी से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो अनानास का सेवन जरूर करें।

सातवा है लोंग:

सर्दी और खांसी होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?


लौंग खांसी जैसी समस्याओं को दूर कर सकती है लोंग का उपयोग सदियों से जड़ी-बूटी के रूप में किया जा रहा है। इसमें एंटी फंगल एंटी बैक्टीरियल सूजनरोधी और एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं। खांसी से राहत दिलाने में आपकी मदद करते हैं।


इसके अलावा सर्दी खांसी में कौन से फूड का सेवन नहीं करना चाहिए आइए देखते हैं:
  
खांसी में दूध का सेवन ना करें एक स्टडी के मुताबिक कुछ लोगों को खांसी में दूध पीने से कफ बनता है। इसके लिए आप खुद का टेस्ट खुद ही करके देख लें। आप खांसी में दूध पी के देखें। अगर आपको कफ बनता है तो आप खांसी में बिल्कुल भी दूध ना पिए।

दूसरा है ऑइली फूड:
  
तले हुए पदार्थ आपकी खांसी को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं खांसी में ऑइली फूड तली हुई चीजों को ना खाने की सलाह दी जाती है। इन्हें खाने से आपकी खांसी में गले में भारीपन महसूस होगा। चिप्स, फ्रेंच फ्राई, समोसा, पकोड़े यह सब खाने से परहेज करें अगर आपको खांसी सर्दी है तो।

तीसरा है डब्बा बंद जूस:

इनमें हाई शुगर इनग्रेडिएंट होते हैं जो बीमारी से निपटने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को और भी कम कर सकते हैं।जूस में मौजूद एसिड आपकी खांसी में गले की खराश को बढ़ा सकता है। जिसके कारण आपको खासने में बहुत तकलीफ हो सकती है।

चौथा है ठंडी चीजों से दूर रहे:
   
ठंडी चीजे खांसी की समस्या को और भी बढ़ा सकते हैं फ्रीज में रखी हुई चीजें तो बिल्कुल भी ना खाएं। खांसी से पीड़ित लोगों को पूरी तरह से ठीक होने तक तली हुई खट्टी चीजे और फ्रिज की ठंडी चीज का परहेज करना चाहिए। इससे आपको खांसी में बहुत जल्दी आराम मिल जाएगा।
  
दरअसल ठन्डे पेय और खाद्य पदार्थ तन के बाहर सूखे पन का कारण बनते हैं जिससे आपकी बॉडी बाहर से बिल्कुल रूखी सूखी सी दिखने लग जाती है।

पांचवा है मक्खन:

खांसी के मरीजों को पूरी तरह ठीक होने तक के मक्खन का परहेज करना चाहिए। बटर में फैट की मात्रा अधिक होती है जो खांसी को बढ़ावा देता है। इसलिए खांसी में इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
   
उम्मीद करती हूं आज की दी हुई जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी और इसका आप जरूर फायदा उठाएंगे। 

तो आज के लिए बस इतना ही मिलते हैं ऐसी ही एक और रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी के साथ। तब तक के लिए नमस्कार अपना ख्याल रखना अपने चारों तरफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
   
आपकी दोस्त 
पुष्पा डाबोदिया ।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने