गर्भावस्था के दौरान या उसके बाद दिखने वाले खिंचाव के निशान को कैसे हटाया जा सकता है?

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप! उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।

thebetterlives.com में आपका स्वागत है।
मैं हूं आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया।

दोस्तों मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद जरूरी!

तो आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं एक खास टॉपिक जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे! 

हमारा आज का टॉपिक है उन माताओं और बहनों के लिए जिनको प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स से पड़ जाते हैं।

गर्भावस्था के दौरान या उसके बाद दिखने वाले खिंचाव के निशान को कैसे हटाया जा सकता है?


जी हां बहनों यही है हमारा आज का विषय:

प्रेगनेंसी के दौरान पेट पर होने वाले निसान स्ट्रेच मार्क्स उनका कारण, बचाव और उपाय:

जी हां बहनों आज हम लेकर आए हैं आपके लिए एक ऐसा नुस्खा जो आपके  लिए बेहद फायदेमंद है!

तो आइए बहनों जानते हैं गर्भावस्था के दौरान हमारे पेट पर निशान स्ट्रेच मार्क्स क्यों पड़ जाते हैं?

बहनों हमारे शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात है और ऐसा सिर्फ प्रेगनेंसी के दौरान या उसके बाद ही नहीं होता है। बल्कि यह कभी भी किसी को भी हो सकता है।

खासकर यह तब होता है जब आप या तो वेट बढ़ाते हैं या वेट घटाते हैं।

बहनों जिसके भी शरीर पर यह निशान पड़ जाते हैं उसको बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ना ही उसके शरीर पर छोटे कपड़े अच्छे लगते हैं और हमें अंदर से अनकंफरटेबल फील होता रहता है। 
इसलिए आज हम आपको डॉक्टर से पूछ कर एक ऐसी दवा बचायेंगे जिससे आप यह स्ट्रेच मार्क् हमेशा के लिए हटा सकते हैं।

बहनों आईए पहले जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स के बारे में विस्तार से जानते हैं:-

गर्भावस्था के दौरान या उसके बाद दिखने वाले खिंचाव के निशान को कैसे हटाया जा सकता है?


स्ट्रेच मार्क्स हमारी स्किन पर होने वाले 1 तरह के सकार्स होते हैं।

यह हमारी स्क्रीन पर टेढ़ी-मेढ़ी सफेद कलर की लाइन्स की तरह दिखते हैं इन्हें हम स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं।

बहनों हमारी स्किन के ज्यादा खींचने के कारण स्ट्रेच मार्क होते हैं। यानी कि जब स्किन स्ट्रेच होती है तो सिर्फ ऊपर की चमड़ी स्ट्रेच नहीं होती बल्कि उसके नीचे जो कोलाजऑन (स्किन के अंदर बनने वाला प्रोटीन) और इलास्टिक बंडल है वह भी स्ट्रेच होता है।

और बहनों 1 पॉइंट पर आकर अगर कोलाजऑन और इलास्टिक बंडल ज्यादा खींच जाए तो वह टूट जाते हैं। जिसके कारण स्किन के अंदर एक सकार बन जाता है और उसे हम स्ट्रेस मार्क्स बोलते हैं।

बहनों इस मार्क्स का डायरेक्शन बहुत टेढ़ा मेढ़ा होता है या फिर जहां पर वेट ज्यादा पड़ रहा है वहां से यह तिरछे होते हैं या फिर यूं कहें कि एक पेड़ की शाखाओं की तरह यह स्क्रीन के सब तरफ फैले होते हैं। तो ऊपर से दिखने वाली तिरछी मिरछी लाइनों को हम स्ट्रेच मार्क्स बोलते हैं।

आइए अब जानते हैं इनके होने का कारण क्या है? 

बहनों स्ट्रेच मार्क्स होने का सबसे कोमन कारण है प्रेगनेंसी।

जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं तो उनके हिप्स और कमर थोड़े से टाइम में काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं और इस कारण स्किन के अंदर कोलाजोन और इलास्टिक बंडल टूट जाते हैं और इसकी वजह से वह स्किन के अंदर पारदर्शी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

बहनों इसके अलावा किशोरावस्था में जब किसी बच्चे की हाइट  बढ़ती है। क्योंकि कुछ बच्चों की हाइट बहुत जल्दी बढ़ जाती है तो उन्हें भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

बहनों या फिर आप वेट लॉस कर रहे हैं और अगर आप बहुत जल्दी ज्यादा वेट लॉस करते हैं तो आपकी स्किन का सपोर्ट सिस्टम चला जाता है। फैट कम होने की वजह से इससे स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं।

बहनों इसके अलावा कुछ और कारण हैं स्ट्रेच मार्क होने के
जैसे आप जिम जाते हैं और बहुत ज्यादा वेट उठाते हैं और आपकी मांसपेशियों को इतना ज्यादा वेट उठाने की आदत नहीं हुई है। इस केस में स्किन के अंदर इलास्टिक फाइबर फट जाते हैं और स्ट्रेस मार्क्स पड़ जाते हैं।

बहनों एक और भी कारण है स्ट्रेच मार्क्स होने का वह है सटेरोयड क्रीम्स इस्तेमाल करना।

तो बहनों हो सकता है आप कोई ऐसी क्रीम इस्तेमाल कर रहे हो एलर्जी या रिएक्शन के लिए या फिर बहुत सी लेडीस इस्तेमाल कर लेती हैं अपने चेहरे पर गोरा होने के लिए।

तो कोई भी ऐसी करीम में सटेरोयड हो सकता हैं जिसकी वजह से भी स्ट्रेच मार्क्स उसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

या फिर ऐसी कई बीमारियां हैं जिसके कारण शरीर में हार्मोनलस अनबैलेंस हो जाते हैं। जिससे हमारी बॉडी के अंदर बनने वाले स्ट्राइड ज्यादा बन गए तो उससे भी हमारी बॉडी पर स्क्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं।

बहनों स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण को हमने जान लिया है आइए अब हम जानते हैं इनसे बचने का उपाय:

बहनों स्ट्रेच मार्क्स से बचा नहीं जा सकता है क्योंकि स्ट्रेस मार्क्स   जेनेटिक भी होते हैं। यानी अगर आपकी मम्मी को प्रेगनेंसी के दौरान यह स्ट्रेच मार्क थे तो आपको भी जरूर हों जाते हैं। लेकिन कुछ तरीके हैं जिससे कुछ हद तक इनसे बचा जा सकता है जैसे:

बहनों जब आप वेट बढ़ाएं या वेट कम करें तो उसको आराम से करें जल्दी जल्दी ना करें या फिर आप जिम जा रहे हैं तो उस वक्तआप वेट धीरे-धीरे उठाएं। एक साथ ज्यादा वेट ना उठाएं ताकि आपके मसल्स के ऊपर जो इलास्टिक फाइबर है वह फटे नहीं।

इसके अलावा जब आप प्रेग्नेंट हो उस वक्त आप अपने वजन का खास ख्याल रखें। जहां तक हो सके वेट को बढ़ने ना दें और अपनी स्किन को मोस्चराइजर्ड रखना है। अगर स्किन मोचराइजर्ड रहेगी तो अंदर के इलास्टिक फाइबर भी बचे रहते हैं।

बहनों इसके अलावा यह देखा गया है कि रोजाना एक्सरसाइज करने से हमारी स्किन में नमी बनी रहती है और उन लोगों को स्ट्रेच मार्क्स कम पड़ते हैं क्योंकि इससे ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है।

इसके अलावा बहनों कोई भी ऐसी क्रीम अपने चेहरे पर ना लगाए जिसके अंदर स्टेरॉयड होते है और जिस से स्ट्रेच मार्क्स पड़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

बहनों इसके बावजूद हो सकता है कि आपके शरीर के अंदर कोई हारमोंस इन बैलेंस हो और उसकी वजह से भी आपको स्ट्रेच मार्क पड़ने की संभावना बन सकती हैतो अगर ऐसा है तो आपको इसका पता लगाना पडेगा।

आइए बहनों अब जानते हैं इसका इलाज:-

बहनों यहां पर मुझे यह कहना पड़ेगा कि हंड्रेड परसेंट 100%  स्ट्रेच मार्क्स  क्लियर नहीं होते हैं। दोस्तों अगर आप सोच रहे हैं कि कोई भी घरेलू उपाय या फिर कोई ऐसी क्रीम लगाने से आपके स्ट्रेच मार्क से हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे तो यह पूरी तरह से क्लियर नहीं होते हैं।

बहनों स्ट्रेच मार्क्स जब शुरू होते हैं तो वह लाल रंग के होते हैं और थोड़े से चौडे भी होते हैं धीरे-धीरे वह सफेद रंग में बदल जाते हैं।

तो बहनों जब भी आप कोई क्रीम या रेमड़ी लगाते हैं तो वह लाल रंग के स्ट्रेस मार्क पर ज्यादा असर करते हैं। क्योंकि उसमें ब्लड सप्लाई ज्यादा होती है। एक बार स्ट्रेच मार्क्स सफेद हो जाते हैं तो उन्हें ठीक करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

बहनों ऐसी होम रेमेडी कोई भी तेल या करीम आप अपनी स्क्रीन पर लगा कर रखिए। जब आप नहाते हैं यानी कि नहाने के बाद आपकी स्किन में नमी बनी रहती हैं। उस वक्त क्रीम या रेमेडी ज्यादा असर करती हैं और आपका मोचराइजर्ड इजीली अब्जॉर्ब हो जाती है।

बहनों इससे आपके स्ट्रेच मार्क्स काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगे आप को इन कुछ बातों का ध्यान रखना है जैसे:-

बहनों होम रेमेडी की जगह आप कोई भी तेल यूज कर सकती हो जैसे कोई भी क्रीम, नारियल तेल, सेसमी ऑयल, ऑलिव ऑयल अगर यह सारे तेल आपको चिपचिपे लग रहे हैं तो आप कोई भी बॉडी मोस्चराइजर यूज कर सकती हैं।

बहनों इसके अलावा स्ट्रेच मार्क से बचने के लिए और भी बहुत सारे ट्रीटमेंट होते हैं। इसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। उनके पास स्ट्रेच मार्क्स के लिए बहुत सारी क्रीम भी अवेलेबल होती हैं।

लेकिन बहनों यह करीम बहुत ही महंगी होती है और इतना ज्यादा असर करती नहीं है। इन करीम्स को लंबे टाइम तक लगाना पड़ता है और यह हमारे स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह ठीक नहीं कर पाती हैं। बस थोड़ा बहुत ही कम करती है और ज्यादा टाइम लगाने से यह आपकी स्किन को ड्राई भी कर सकती हैं।

तो बहनों जब भी आप स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए उनको रिमूव करने के लिए कोई भी क्रीम यूज़ करें तो उसके साथ कोई मोस्चराइजर्ड जरूर यूज़ करें। ताकि आपकी स्किन ड्राई होने से बच सकें। 

इसके अलावा आप किसी अच्छे डॉक्टर से जरूर सलाह लें आपको और भी बहुत सारे ट्रीटमेंट अवेलेबल मिल जाएंगे।

तो बहनों उम्मीद करती हूं आज की जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी और आपको स्ट्रेच मार्क्स के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी।

ऐसी ही रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए।

ऐसी ही रोचक जानकारी लेने के लिए होमपेज पर जाएं

मिलते हैं एक और नई पोस्ट के साथ  तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।

आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया।।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने