मानव संसाधन प्रबंधन क्या है? इसके उद्देश्य, लक्ष्य और कमियां क्या है?

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।
thebetterlives.com में आपका स्वागत है मैं हूं आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया।

मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद इंर्पोटेंट
आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं एक खास जानकारी जो
आपके लिए है बेहद जरूरी और इंटरेस्टिंग!

दोस्तों आज हम आपको मानव संसाधन प्रबंध से जुड़ी कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं तो पोस्ट को पूरा पढ़ें।

मानव संसाधन प्रबंधन क्या है?


दोस्तों मानव जाति के उद्देश्य निर्देशित होते हैं यही कारण है कि किसी संस्था में उनके द्वारा किया जाने वाला प्रत्येक कार्य वह संस्था के उद्देश्य में अपना योगदान होता है।

संस्था के कर्मचारीगण किसी संस्था के चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं इसके कुछ प्रमुख उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानते हैं:-

1. दोस्तों पहला उद्देश्य है: ऐसा वातावरण उत्पन्न करना जिसमें कर्मचारी रुचि और शक्ति के साथ कार्य करने के इच्छुक हो।

2. दोस्तों दूसरा उद्देश्य: संस्था के साथ कर्मचारियों का मधुर संबंध स्थापित हो तथा उसे बनाए रखना।

3. दोस्तों तीसरा उद्देश्य: मानव व्यक्तित्व का सम्मान तथा प्रत्येक कर्मचारी की सेहत को सुनिश्चित करना जिससे वह अच्छे से अच्छा कार्य कर सकें तथा अच्छा आउटपुट दे सके।

4. दोस्तों चौथा उद्देश्य: समुचित वेतन अतिरिक्त लाभ प्रोत्साहन सामाजिक सुरक्षा नेतृत्व की भावना संस्था में सम्मान आदि सब उपलब्ध करवाकर प्रत्येक कर्मचारी की सभी आवश्यकताओं की संतुष्टि को सुनिश्चित करना जिससे उनका पूरा ध्यान उत्पाद को उत्पादित करने में लगे

5. दोस्तों पांचवा उद्देश्य: संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप कर्मचारियों के जीवन स्तर में वृद्धि एवं कार्य संस्कृति की गुणवत्ता को विकसित करना एवं उसे बनाए रखना।

6. दोस्तों छठा उद्देश्य: संस्था में नैतिकता पुर्ण व्यक्तिगत नीतियों को बनाए रखना एवं कर्मचारियों को उससे अवगत कराना।

7. दोस्तों सातवा उद्देश्य है: कर्मचारियों की कुशलता एवं ज्ञान को उत्पादक तरीके से उपयोग में लाना।

8. दोस्तों आठवां उद्देश्य है: प्रत्येक कर्मचारी को सीखने विकास करने एवं अधिकतम कार्य क्षमता के योग्य बनाना।

9. दोस्तों नोवा उद्देश्य: मानव संसाधन विकास का संभावित मूल्यांकन करना एवं उस पर बल देना।

10. दोस्तों दसवा उद्देश्य: वर्तमान कर्मचारियों को संस्था में रोके रखना। वर्तमान कर्मचारियों को संस्था में रोके रखने से फायदा होगा क्योंकि उनको पहले से ही ज्ञान होगा तो वह अच्छे से आउटपुट करेंगे और जो नये कर्मचारी हैं उनको पहले प्रशिक्षण देना होगा। उन पर कंपनी खर्चा करेगी। उनको प्रशिक्षण देगी तो उन पर ज्यादा लागत आने लगती है। इसलिए जो पहले के कर्मचारी होते हैं जो रुके रहते हैं वह ज्यादा अच्छे होते हैं। क्योंकि उनको बार-बार सिखाने की जरूरत नहीं होती।

11.  दोस्तों ग्यारहवां उद्देश्य है: संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु विभिन्न स्तरों पर एक-एक कर एकत्रित करना संगठित करना।

12 . बारहवां उद्देश्य है: कर्मचारियों के बल हुनर और क्षमताओं के अनुसार उन्हें कार्य पर लगाना। जिससे उनके क्षेत्र में उनकी क्षमता का मुकाबला ना किया जा सके। जब वह किसी एक कार्य को लगातार करते रहेंगे तो इससे क्या होगा कि उनका उत्साह बढ़ जाएगा और उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकेगा और वह अच्छे से अच्छा कार्य करने की कोशिश करेंगा। क्योंकि वह व्यक्ति उस काम को बार-बार कर रहा है।

मानव संसाधन प्रबंधन क्या है?


आइए अब जानते हैं मानव संसाधन प्रबंध के कार्य:

दोस्तों मानव संसाधन प्रबंधन किसी भी संसाधनों के तालमेल बठाने के लिए किए जाने वाले कार्यों से होता है।

इसके कार्यों को 3 वर्ग में बांटा जा सकता है।

मानव संसाधन प्रबंध के कार्य तीन प्रकार के होते हैं:-

नंबर 1. प्रबंध के कार्य।

नंबर 2. संचालन के कार्य।

नंबर 3. सहयोगात्मक कार्य।

दोस्तों प्रबंध के कार्य में आते है:  योजना, संगठन, निर्देशन और नियंत्रण।

दोस्तों संचालन के कार्य मे आते है: नियोजन, मानव संसाधन विकास, क्षतिपूर्ति, एकीकरण और खरखाव का कार्य।

और दोस्तों सहयोगात्मक कार्य में आते हैं: व्यक्तिक अवलेखो का रखरखाव, मानव संसाधन लेखा, मानव संसाधन, मानव संसाधन शोध, मानव संसाधन सूचना प्रणाली आदि।

आइए अब जानते हैं मानव संसाधन प्रबंध के कार्य:


आइए अब जानते हैं मानव संसाधन प्रबंध की कुछ कमिया:

एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी सोचते हैं कि उनके प्रबंधक को समझना मुश्किल है, लेकिन वास्तविक सच्चाई यह है कि मानव संसाधन प्रबंधक होना इतना आसान काम नहीं है जितना लगता है।

जैसा कि पहले पेशेवरों के खंड में बताया गया है कि मानव संसाधन प्रबंधन नौकरी से संतुष्टि प्रदान करता है। और इस तरह की नौकरी से संतुष्टि आपस में प्रतिस्पर्धा पैदा करती है।

मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में कार्य करते समय अधिकांश समय एक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार के प्रतिबंध और सीमा का अनुभव कर सकता है।

दोस्तों आशा करती हूं आज की जानकारी आपको पसंद आई होगी।

दोस्तों ऐसी ही इंटरेस्टिंग और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए आज के लेख में बस इतना ही

मिलते हैं एक और महत्वपूर्ण जानकारी के साथ तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।

आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया।।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने