अपने शरीर को प्राचीन योद्धाओं की तरह पावरफुल कैसे बनाएं?

thebetterlives.com में आपका स्वागत है मैं हूं आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया मै आपके लिए लेकर आई हूं एक खास जानकारी जो आपके लिए है बेहद जरूरी और इंटरेस्टिंग।

तो चलिए देखते हैं क्या है आज के लिए खास।

दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं आपको ऐसी जानकारी दूंगी जिससे आप बहुत ही जल्दी शेर की तरह ताकतवर और आपका शरीर तंदुरुस्त और फुर्तीला हो जाएगा।

आज मैं आपको कुछ योगा करना बताऊंगी और कुछ खाने के बारे में बताऊंगी जिन को फॉलो करके आप बहुत ही अच्छा रिजल्ट पा सकते हैं।।

अपने शरीर को प्राचीन योद्धाओं की तरह पावरफुल कैसे बनाएं?


तो चलिए देखते हैं अपने शरीर को प्राचीन योद्धाओं की तरह पावरफुल कैसे बनाएं योग की 5 ऐसी एक्सरसाइज बताऊंगी जो आपके शरीर के अंदर शक्ति का विकास करेंगी।

और साथ ही हमें हर बीमारियों से दूर रखेंगे।
दोस्तों हमारे भारत देश में ऐसे ऐसे वीर योद्धाओं ने जन्म लिया इनके शरीर के अंदर शेर से भी कहीं ज्यादा ताकत थी।

महाराणा प्रताप जिनको आप सब अच्छे से जानते होंगे।
जिन्होंने भैरू और खान को तलवार के एक ही बार में घोड़े समेत चीर दिया था।

प्रोफेसर राममूर्ति जी ने सिर्फ दंड लगाकर पुश अप लगाकर अपने शरीर को इतना पावरफुल बना लिया था कि उन्होंने अपने ऊपर हाथी को खड़ा कर लिया था।

आप लोगों में से कुछ तो यह सोच रहे होंगे कि शेर तो मांस खाता है इसीलिए ताकतवर होता है।

लेकिन दोस्तों मांस से कहीं ज्यादा शुद्ध शाकाहारी भोजन में ताकत होती है।  प्राचीन काल में हमारे यहां जितने भी बड़े बड़े योद्धा हुए उन्होंने कभी मांस नहीं खाया।

फिर चाहे वह महाराणा प्रताप हो या शिवाजी महाराज हो पृथ्वीराज चौहान हो।

इनके सामने मांस खाने वाले मुगल भी टिक नहीं पाए।
हमारे यहां के योद्धा देसी भोजन खाते थे। तब जिम नहीं हुआ करती थी। डब्बो में बंद मिलने वाली प्रोटीन नहीं हुआ करती थी बल्कि हमारे देश के योद्धा देसी डाइट और योगा प्राणायाम व्यायाम और मेडिटेशन की शक्ति से अपने शरीर को फौलाद के जैसा बना लिया करते थे।

और अपने शरीर को शेर से भी कहीं ज्यादा ताकतवर बना लेते थे।
इसलिए आप भी देसी डाइट योगा प्राणायाम व्यायाम मेडिटेशन को अपनाएं।

आप लोग कुछ भी खा लेना कुछ भी नियम -अपना लेना लेकिन अगर आपने ब्रह्मचर्य का पालन नहीं किया तो सब बेकार है। आपका किया हुआ सब वेस्ट है क्योंकि बिना ब्रह्मचर्य के हम अपने अंदर शक्ति का विकास नहीं कर सकते।

ब्रह्मचर्य के बारे में मैं जल्दी ही एक पोस्ट लिखूंगी जो आप तक के जल्दी ही पहुंच जाएगी आप मेरी सारी पोस्ट पढे क्योंकि सभी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

दोस्तों अब मैं आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताती हूं जिनको करने से हमारे अंदर अटूट शक्ति आती है।

नंबर 1 वज्रासन:
अपने शरीर को प्राचीन योद्धाओं की तरह पावरफुल कैसे बनाएं?


आपने यूं तो सुना होगा कि योगा एक्सरसाइज होती है जो कि खाली पेट करनी चाहिए लेकिन वज्रासन एक ऐसा योगा है जो आप को भोजन करने के बाद करना चाहिए।

ओके इससे हमारे भोजन का जो डाइजेशन है वो बहुत अच्छे से होता है। जब हमारे शरीर में भोजन अच्छे से डाईजस्ट होगा तो हमारी बॉडी के अंदर ऑटोमेटिक शक्ति का विकास होगा। वज्रासन रोज करने से हमारी टांगों की मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती हैं।

हमारा जो दूसरा आसन है वह है चक्रासन:
अपने शरीर को प्राचीन योद्धाओं की तरह पावरफुल कैसे बनाएं?
स्रोत: विकिपीडिया 


यह आसन आपको भोजन के बाद नहीं करना है यह  आसन हम जब करते हैं तो हमारी आकृति पहिया के समान नजर आती है इसीलिए इसे चक्रासन कहते हैं।

शासन को आप 30 सेकंड से 1 मिनट तक कर सकते हैं।
शासन को करने से हमारे शरीर में फुर्ती और ताकत आती है हमारा स्टैमिना इंक्रीज हो जाता है आसन से हमारा मेरुदंड लचीला बनता है

और हमसे हमारी वृद्धावस्था कोसो दूर रहती है।

आपका जो तीसरा आसन है वह है पश्चिमोत्तानासन:

अपने शरीर को प्राचीन योद्धाओं की तरह पावरफुल कैसे बनाएं?
स्रोत: विकिपीडिया 


पश्चिमोत्तानासन बहुत ही प्रभावशाली आसन होता है।
जो ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं उनको यह आसन जरूर करना चाहिए।

यह आसन तनाव को दूर करता है पेट की चर्बी को दूर करता है आलस्य को दूर भगाता है और कुंडली जागृत में बहुत ही सहायक है। लाभदायक और यह आसन वीर्य वर्धक भी है। इसे करने से हमारे शरीर में बहुत ज्यादा शक्ति विकसित होती है।

हमारा जो लास्ट आसन है वह है सिरसासन:

अपने शरीर को प्राचीन योद्धाओं की तरह पावरफुल कैसे बनाएं?
स्रोत: विकिपीडिया 


शासन को आप युवासनों की मूल जड़ कह सकते हो इसे नित्य प्रति करने से हमें सभी बीमारियों से छुट्टी मिल जाती है इस आसन के अनेकों लाभ होते हैं।

दोस्तों इन पांच आसनों को अगर आप धारण करते हो तो आपके शरीर के अंदर अटूट शक्ति का विकास होगा और आप हमेशा निरोग रहेंगे स्वस्थ आपका शरीर रहेगा। शेर जैसी ताकत और जिगरा चाहिए तो इन पांच आसनों को ऐड करो और रोज पुल अप पुशअप और रनिंग लगाओ।

  
सबसे बड़ी बात ब्रह्मचर्य का पालन करो  योग प्राणायाम व्यायाम करो आपके अंदर अटूट शक्ति 101% परसेंट आएगी क्योंकि जब ब्रह्मचार्य है संभव हो तो फिर कुछ नहीं है असंभव।

आज के लिए बस इतना ही नमस्कार।

उम्मीद करती हूं दोस्तों आज की यह जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी। मैं फिर से हाजिर होती हूं ऐसे ही महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग जानकारी के साथ तब तक के लिए नमस्कार।

अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें दोस्तों अपने चारों तरफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि मच्छर बहुत ज्यादा हो गए हैं और इससे डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। 

तो अपना अच्छे से ख्याल रखें सफाई का ख्याल रखें धन्यवाद।

 आपकी दोस्त
 पुष्पा डाबोदिया।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने